Search

 
 
 

मझगांव : स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बीडीओ ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर की बैठक

 
Mazgaon (MD Wasi) :  मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कांडुलना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर बैठक आयोजित की गई.  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद हुसैन ने कहा कि सभी सीएचओ, स्वास्थ्य सहिया, एएनएम जीएनएम प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में ग्रामीण मुंडा एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड-19 का दूसरा डोज और बूस्टर डोज ग्रामीणों को दिलाने का कार्य करेंगे. [caption id="attachment_385089" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/16-1.jpeg"

alt="" width="1599" height="722" /> बैठक में शामिल स्वास्थ्य कर्मी.[/caption] इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-plantation-done-in-laodia-village-for-environmental-protection/">चक्रधरपुर:

पर्यावरण सुरक्षा के लिये लौड़िया गांव में किया गया पौधारोपण

सहियाओं ने क्षेत्र के समस्याओं से पदाधिकारियों को कराया अवगत 

मालूम हो कि फिर से कोविड-19 का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है. लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन दिलाना काफी आवश्यक है, बैठक में उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य सहियाओं ने क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया. बीडीओ जोसेफ कंडुलना ने कहा कि वर्तमान समय में मौसमी बुखार काफी तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने उप स्वास्थ्य केंद्र और सहिया ग्रामीणों का ख्याल रखें.  ताकि लोगों को आसानी के साथ दवा और चिकित्सा उपलब्ध हो सके , मौके पर स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार, सागर कुमार झा, दीपक कुमार, एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही