Search

 
 
 

मझगांव: बीडीओ ने दिया मनरेगाकर्मियों को हर गांव में पांच नई योजनाएं शुरू करने का निर्देश

 
Majhgaon (Md. Wasi):  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड सभागार भवन परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में मनरेगा योजना से संबंधित कर्मियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बीडीओ ने कहा कि कार्य में लापरवाही कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्‍योंकि लापरवाही के कारण हजारों लोग लाभ से वंचित होंगे. उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक गांव में 5-5 मनरेगा योजना आवश्यक रूप से आरंभ करना है और लंबित योजना को हर हाल में समय अवधि पर पूर्ण करवाएं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-studying-in-government-school-will-open-an-account-in-hdfc-bank-camp-organized/">चाईबासा

: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का एचडीएफसी बैंक में खुलेगा खाता, लगाया गया कैंप

कई योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

बैठक में सोकपिट, दीदी बाड़ी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बर्मी कंपैक्ट, नडेफ, बकरी आश्रय, कच्चा नहर, मेड़बंदी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ ने कहा कि जल्द से जल्द प्रत्येक गांव में पांच नई योजनाओं का आरंभ करवाना जरूरी है ताकि क्षेत्र के गरीब मजदूर भाई बहनों को गांव में ही रोजगार मिल सके.

यह थे उपस्थित

मौके पर मनरेगा बीपीओ अनमोल रतन टोपनो, बीपीआरओ अकबर अंसारी, कनीय अभियंता विकास बोदरा, महेश कुमार, जगन्नाथ बोईपाय, नित्यानंद महतो, शरद ठाकुर, ललिता पूर्ति आदि मनरेगा कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-revenue-camp-held-in-circle-office-amid-workers-strike-17-applications-came-in-three-days/">घाटशिला:

कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अंचल कार्यालय में लगा राजस्‍व शिविर, तीन दिन में 17 आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही