Search

 
 
 

मझगांव : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

 
 Majhgaon (Md Wasi) :  मझगांव थाना क्षेत्र के घोडाबंधा उलिसाई के समीप मोड पर बाइक दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. रविवार शाम लगभग 4:30 बजे मझगांव बेनीसागर मुख्य सड़क पर कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पुतकरसाई निवासी दिलीप गोप (37 वर्ष) अपने गांव से शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से उड़ीसा गए थे. वापस आने के क्रम में घोडाबांधा के उलिसाई मोड़ पर गिरे हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया है. दुर्घटना में दिलीप गोप को गंभीर चोट आई है. उनका दाहिना पैर कई जगह टूट गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mp-performed-bhoomi-pujan-of-rs-265-crore-water-supply-scheme-in-potka/">जमशेदपुर

: पोटका में 265 करोड़ की जलापूर्ति योजना का विधायक-सांसद ने किया भूमि पूजन
उनके हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है. सामाजिक कार्यकर्ता जमादार हेम्ब्रम व पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ति  ने घायल को उठाकर निजी वाहन से मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इसकी सूचना मझगांव थाना प्रभारी को दी. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सनातन चातर ने गंभीर रूप से घायल दिलीप गोप का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलमेट पहने होने की वजह से उनकी जान बच गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-maghe-porob-is-a-celebration-of-human-welfare-and-social-harmony-principal/">घाटशिला

: मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का उत्सव है माघे पोरोब : प्राचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही