Search

 
 
 

मझगांव : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने मरीजों के बीच किया फल वितरण

 
Majhgaon (Md Wasi) : भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा मुहिम के तहत टीवी मुक्त राष्ट्र बनाने को लेकर मरीजों के बीच दवा एवं फल का वितरण किया. मझगांव प्रखंड पश्चिम भाग के जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मरीजों को फल व दवाएं दी. जिप सदस्य लंकेश्वर ने कहा कि 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती दिवस तक भाजपा के द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-munda-sangh-supported-khatian-of-1932/">चाईबासा

: मानकी मुंडा संघ ने 1932 के खतियान का किया समर्थन
इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता तन मन से लगकर कार्य कर रहे हैं. इसका उद्देश्य है कि आमजन जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित ना रह जाए. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पिंगुवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन, किरानी बारिक, डॉक्टर हरिपद हेंब्रम, नसीब पिंगुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही