Search

मझगांव : लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के ग्राम डीपालाई में सोमवार को भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कदम से कदम मिलाकर आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाना है. सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें. कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता काफी मूल्यवान है. हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-light-rain-gave-great-relief-amidst-the-scorching-heat/">चांडिल

: भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश ने दी बड़ी राहत

राज्य की हेमंत सरकार वादाखिलाफी कर रही है - भाजपा

हमारा एक ही लक्ष्य है कि झारखंड में सभी लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का हो. आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा का सरकार बनाने का संकल्प भाजपाईयों ने लिया. वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है. इसी का परिणाम है कि सरकार पूरी तरह विफल है. सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने का कार्य करें और राज्य सरकार की विफलताओं को बताएं. अभी से आगामी चुनाव की तैयारी में तन मन धन से लग जाएं. मौके पर काफी संख्या में महिला पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp