Search

 
 
 

मझगांव : संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

 
Majhgaon (Md. Wasi) : प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में मंगलवार को भाजपा मझगांव विधानसभा कमेटी की विशेष बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक पिंगुवा ने की. इसमें 24 सितंबर को मझगांव में होने वाली संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा हुई. भाजपा नेता भूषण पाठ पिंगुवा ने कहा कि संकल्प यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल मझगांव हाई स्कूल मैदान निर्धारित किया गया है. जिसमें विधानसभा के चारों मंडल के 267 बूथ से कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे. कार्यक्रम को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे. इस संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से लगे हुए हैं. संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मझगांव विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. मौके पर मझगांव जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन, विजय प्रधान, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-a-person-standing-on-a-bike-got-burnt-due-to-falling-of-11-thousand-volt-electric-wire-serious/">मझगांव

: 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिरने से बाइक पर खड़ा व्यक्ति झुलसा, गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही