Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : भाजपाइयों ने पार्टी का ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पिंगुवा की अध्यक्षता में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा नेता सह मझगांव जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए बनी क्यूंकि यहां पर ईमानदार नेतृत्वकर्ता है. इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-trailer-crushed-girl-child-in-jaitgarh-death/">किरीबुरु

: जैतगढ़ में ट्रेलर ने बच्ची को रौंदा, मौत

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

सभी पार्टी कार्यकर्ता बुथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने का कार्य करें. एक भी व्यक्ति केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना हो इसके लिए आगे आकर मेहनत करना होगा. भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का एक ही मंत्र है कि हम देश सेवा में लगकर कार्य करें. मौके पर किरानी बारिक, खिरोद महाकुड, लंकेश्वर तामसोय, कृष्णा तामसोय, महिंद्र गोप, जगदीश नायक, शिकायत मांझी, आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही