Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कुमारडुंगी में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Majhgaon (Md. Wasi) : कुमारडुंगी प्रखंड के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सोमवार को आयोजित किया गया. यह कार्यशाला पश्चिम सिंहभूम शिक्षा कार्यक्रम एस्पायर संस्था के द्वारा आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने को लेकर चर्चा किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समन्वयक गणेश कुमार साहू ने कहा की प्रखंड के कई टोला में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण वहां के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं. इतना ही नहीं नामांकन के बाद बच्चों पर नजर नहीं रखने से बच्चे पुनः विद्यालय से बाहर हो जा रहे हैं. ऐसे में बच्चों के अधिकार का हनन हो रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mahajutan-of-kudmi-leaders-of-jharkhand-west-bengal-and-odisha-in-adityapur-on-14th/">चांडिल

: आदित्यपुर में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुड़मी नेताओं का महाजुटान 14 को

बच्चों को रेगुलर स्कूल भेजने में एस्पायर संस्था करेगी सहयोग

जिला समन्वयक नरेश ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को आंगनबाड़ी से जोड़ कर रखने एवं उन्हें विद्यालय रेगुलर भेजने में एस्पायर संस्था आपको सहयोग करेगी. इसके अलावा गांव में बाल-विवाह एवं बाल मजदूरी से बच्चों को मुक्त कराने एवं इसे रोकने में भी एस्पायर संस्था सहयोग करेगी. उन्होंने विद्यालय से दूर हो रहे बच्चों का आंकड़ा प्रदर्शन कर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से आग्रह किया कि पश्चिम सिंहभूम जिले को अशिक्षा के मकड़जाल से बाहर निकालने में मदद करें. एलईपी समन्वयक चंदन सिंह पुरती ने संस्था के मुख्य उद्देश्य को विस्तृत रूप में प्रदर्शन के माध्यम से समझाया. इस मौके पर सीएफ मनीष कुमार दास, राजेश कुमार राज सिंकु, एलएफ संदीप पाठ पिंगुवा, लक्ष्मी हेस्सा व अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही