Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : उलिहातु में विधवा की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही पड़ताल

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के पडसा पंचायत अंतर्गत उलिहातु में विधवा महिला की अज्ञात अपराधियों ने धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी. महिला की पहचान उलिहातु निवासी मासुरी पिंगुवा (55) के रूप में हुई है. मासुरी के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है और कोई संतान नहीं होने के कारण वह अपने घर में अकेली रहती थी. आस-पड़ोस के रिश्तेदारों ने बताया कि महिला दो-तीन दिनों से नजर नहीं आ रही थी. बुधवार सुबह लगभग 8 बजे घोडाबंधा पंचायत क्षेत्र के कुम्हार ने महिला को आवाज लगाई काफी देर तक कोई जवाब नहीं आने पर पास ही खेल रहे बच्चों को उन्होंने महिला को बुलाने भेजा, बच्चे जब भीतर पहुंचे तो मासुरी पिंगुवा को मृत पाया. शव खून से लथपथ था. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-mla-niral-purti-held-a-meeting-regarding-chief-ministers-visit-to-khatian-johar/">तांतनगर

: मुख्यमंत्री के खतियान जोहार यात्रा को लेकर विधायक निरल पूर्ति ने की बैठक

दो-तीन दिन पुराना है शव

इसकी जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए और इसकी सुचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया और मामले की पड़ताल कर रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला  खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रही थी. पति की मृत्यु के बाद तीन वर्षों से अकेली रहती थी. पुलिस के अनुसार दो-तीन दिनों पूर्व ही महिला की हत्या घर के भीतर कर दी गई होगी. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही