Search

 
 
 

मझगांव : युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव विधानसभा अंतर्गत कुमारडुंगी प्रखंड के वन विश्रामाघर में गुरुवार को युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता विधानसभाध्यक्ष गोविंद पाट पिंगुवा ने की एवं संचालन कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष सुरज तामसोय ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अविलंब अपने प्रखंड कमेटी का विस्तार कर लें और सभी प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें. वर्तमान समय में हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जिस तरह आम जनता की आवाज को उठा रहे हैं, आप सभी लोग भी राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही सेवा की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-api-demands-imposition-of-presidents-rule-in-manipur/">चाईबासा

: एपीआई ने की मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

चुनाव की तैयारी करने का निर्देश

जिलाध्यक्ष बांकिरा ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा क्षेत्र के विकास के बहुत बेहतर कार्य कर रही हैं. गीता कोड़ा के सांसद बनने से क्षेत्र का चंहुमुखी विकास हुआ है. अतः हम सभी का भी कर्तव्य है कि सांसद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए. आगे प्रीतम बांकिरा ने सभी अध्यक्षों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ें और पंचायत प्रतिनिधियों को भी संगठन में जोड़कर उनको संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दें. कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि मझगांव विधानसभा में युवा कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष काफी मजबूत हैं और जनहित में बेहतर कार्य कर रहे हैं. सभी प्रखंड अध्यक्ष अभी से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. कार्यक्रम को ओबीसी प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवराज चातर, जिला उपाध्यक्ष पुरेंद्र हेंबरोम आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही