Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने का अभियान शुरू

Advertisement
Advertisement
Majhgaon : अब मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड को लिंक करवाना जरूरी हो गया है. इसके लिए प्रखंड स्तर पर अभियान चलाए जा रहे है. इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 67 बीएलओ के बीच पहचान पत्र से आधार कार्ड लिंक करवाने का फार्म वितरित किया गया. मझगांव प्रखंड स्थित बीएलओ कार्यालय परिसर में निर्वाचन विभाग के एलईआरओ संचालक मो रिजवानउल्ला ने सभी को फार्म उपलब्ध कराए. इसके तहत पूरे क्षेत्र के 50 हजार मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-khadbandhas-laborer-was-bitten-by-a-spotted-snake/">चाकुलिया

: खाड़बंधा के मजदूर को चित्ती सांप ने डंसा
मौके पर एलइआरओ रिजवानउल्ला ने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा सभी मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र आधार से लिंक करवाने का कार्य आरंभ किया गया है. जो मतदाता आधार से पहचान पत्र लिंक नहीं करवाना चाहते हैं वैसे में उन्हे अन्य दस्तावेज देना आवश्यक है. ताकि मतदाता पहचान पत्र का सत्यापन हो सके इससे फर्जी मतदाता पहचान पत्र की पहचान संभव होगी. मझगांव प्रखंड क्षेत्र का एक भी मतदाता इससे वंचित ना रहे, जिसके लिए विशेष अभियान आरंभ किया गया है. मौके पर बीएलओ तनुजा पिंगुवा, मालती जेराई,मनमोहन जेराई, मुजफ्फर हुसैन, केदार महाकुड आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही