Search

 
 
 

मझगांव : मजदूरों से भरा कैंपर वाहन पलटा, 10 गंभीर रूप से घायल

 
  • जल-नल योजना में मजदूरी करने जा रहे थे सभी
Majhgaon(Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलफोडी गांव समीप मोड पर तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी पलटने से चालक सहित 10 मजदूर घायल. रविवार रात लगभग 11: बजे मझगांव- जैंतगढ मुख्य सड़क में प्रधानमंत्री जल नल योजना के साकेत सुमन एजेंसी में कार्यरत मजदूर सहित 10 लोग कैंपर गाड़ी संख्या "जेएच 05 सीजे 3194" में सवार होकर बेनीसागर से मझगांव होते हुए आसनपाठ पंचायत भवन जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-three-arrested-including-yaar-mohammad-while-stealing-scrap-from-bolero/">किरीबुरु

: बोलेरो से स्क्रैप चोरी कर ले जाते यार मोहम्मद समेत तीन धराए
गाड़ी काफी तेज होने के कारण चालक रोशन यादव घुमावदार मोड़ में अपना संतुलन खो दिया और सड़क से 15 फीट दूर पलट गई. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मंगल यादव, नंदलाल विश्वदेव, गौरव कुमार, दीपक कुमार यादव, मनोज यादव, चालक रोशन यादव आदि मजदूरों को गंभीर रूप से चोट आई. कई मजदूर का हाथ पैर टूट गया और कई का सर में एवं अन्य स्थान पर गंभीर चोट आई थी. घटना की सूचना मझगांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की को दी गई. थाना प्रभारी ने घटनास्थल पहुंचकर सभी घायलों को पुलिस वाहन से ही उठाकर मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सनातन चातार ने सभी का प्राथमिक उपचार कर अत्यंत गंभीर चार मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-country-where-women-are-respected-develops-rapidly-rp-selbam/">किरीबुरु

: जिस देश में महिलाओं को सम्मान मिला वह तेजी से विकास : आरपी सेलबम
घायल मजदूरों ने कहा कि कैंपर गाड़ी में मात्र 4 से 5 लोगों के बैठने की जगह है लेकिन जल नल योजना एजेंसी के कर्मियों ने हम मजदूर को भेड़ बकरी की तरह ठुश कर आगमन करवाता है. चालक भी शायद नशे की हालत में ही था उन्हें मना करने पर भी उन्होंने गाड़ी की रफ्तार काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण यह घटना घटी है. मझगांव पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही