Search

 
 
 

मझगांव : स्वयंसेवकों के बीच डिजिटल जागरूकता कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र में प्रथम एजुकेशन द्वारा क्षेत्र के स्वयं सेवकों के बीच गूगल आधरित बी इन्टरनेट ऑशम डिजिटल जागरूकता कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित किया गया. शनिवार को प्रखंड परिसर में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ मौजूद थे. बीडीओ जोसेफ कांडूलना ने कहा कि इस प्रकार के कोर्स से लोग साइबर फ्रॉड के शिकार होने से बचेंगे. इसके साथ ही साईबर अपराध से बचाव में जागरूकता आएगी. आज के समय में लोगों के द्वारा इंटरनेट व मोबाईल का काफीअधिक इस्तेमाल किया जा रहा हैं. ऐसे में इनसे खतरे भी बढ़ रहे है. साईबर अपराधी अलग-अलग तरीके से झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-information-given-about-schemes-through-street-plays/">बहरागोड़ा

: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी

स्वयंसेवकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा कोर्स

प्रखंड समन्वयक राजीव हेंब्रम ने बताया कि यह कोर्स पूरी तरीके से वर्चुअल तरीके से कराया गया था. इस कोर्स के अंतर्गत स्वयंसेवको को इंटरनेट सेफ्टी, निजी प्राइवेसी को समझना, सीक्रेट पासवर्ड जैसे एटीएम का पिन, मोबाइल का पासवर्ड, ओटीपी आदि को सुरक्षित रखना, स्ट्रांग पासवर्ड को बनाने के तरीके, फेक एवं वास्तविक मैसेज की पहचान, असुरक्षित सोशल मीडिया एप्लीकेशन की पहचान, अलग-अलग परिस्थिती के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता, किस भी मैसेज को फॉरवर्ड करने के पूर्व उसे समझना आदि चीजें सीख रहे हैं. इंटरनेट सेफ्टी आधरित यह कोर्स स्वयंसेवको के लिए काफी जानकारीपरक एवं उपयोगी सिद्ध हो रहा है. इस मौके पर प्रथम एजुकेशन के राजीव हेंब्रम, जिला समन्वयक गौरव कुमार,  मिस्बाह आलम, दिलीप प्रधान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही