Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड मुखिया संघ ने तत्कालीन थाना प्रभारी विकास दुबे के तबादले पर उपायुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक निरल पूर्ती, सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार प्रकट किया है. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी पिंगुवा ने कहा कि महिला विरोधी एवं तानाशाह थाना प्रभारी के तबादले से मझगांव प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के ग्रामीण काफी खुश हैं. ऐसे महिला विरोधी और तानाशाह प्रभारी के कारण क्षेत्र का विकास कर पाना असंभव हो जाता है क्योंकि प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारी के ऊपर लॉ एंड ऑर्डर के साथ विकास का दारोमदार रहता है. जब क्षेत्र के थानेदार ही महिला विरोधी और गांव की सरकार विरोधी हो तो विकास की कामना और भाईचारे की कामना नहीं की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा:">https://lagatar.in/simdega-reconstitution-of-ram-navami-management-committee-pradeep-sharma-appointed-as-the-president/">सिमडेगा:
रामनवमी प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन, प्रदीप शर्मा को बनाया गया अध्यक्ष
: विधायक संजीव सरदार की पहल पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर
रामनवमी प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन, प्रदीप शर्मा को बनाया गया अध्यक्ष
नये थाना प्रभारी का मुखिया संघ व पंचायत प्रतिनिधि ने किया स्वागत
नये थाना प्रभारी का मुखिया संघ एवं पंचायत जनप्रतिनिधि ने स्वागत किया और कदम से कदम ताल मिलाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त और विकास के पटरी पर लाने का हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया. मालूम हो कि बीते दिन मझगांव प्रखंड क्षेत्र में जांच के नाम पर पंचायत जनप्रतिनिधियों को परेशान करना, बाल विवाह के प्रति लापरवाही बरतना, अवैध बालू खनन आदि के खिलाफ मझगांव प्रखंड मुखिया संघ ने सामूहिक रूप से थाना प्रभारी के विरोध में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाई की मांग की थी. जिस पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने मझगांव थाना प्रभारी विकास दुबे का तबादला आनंदपुर में कर दिया और मझगांव थाना में आनंदपुर के थाना प्रभारी ललित रंजन भगत को स्थानांतरण किए. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-25-kv-transformer-installed-on-the-initiative-of-mla-sanjeev-sardar/">डुमरिया: विधायक संजीव सरदार की पहल पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर
Leave a Comment