Search

 
 
 

मझगांव : कुलाबुरु गांव के बच्चों एवं ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालकर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 
Majhgaon (Md Wasi) : हॉटगम्हरिया प्रखंड के कुलाबुरू गांव के लोवारीसाई टोला में गैर आवासीय सेतु पाठ्यक्रम केंद्र के बच्चों ने  विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मौके पर कुलाबुरू गांव के NRBC से जुड़े बच्चे और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इस दौरान आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-district-committee-took-out-gaurav-yatra-in-kharsawan-district/">आदित्यपुर

: कांग्रेस जिला कमेटी ने खरसावां विस क्षेत्र में निकाली गौरव यात्रा
गांव के शिक्षा प्रेमी घनश्याम गागराई ने ग्रामीणों को विश्व आदिवासी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को जागरूक होकर कार्य करना होगा. हमें अपने अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से आवश्यक रूप से अवगत कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि भविष्य में समाज को जागरूक बनाने के लिए कीसी भी तरह के कार्यक्रम हमारे गांव या क्षेत्र में होंगे तो सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम का संचालक स्थानीय GPCM राकेश बानरा ने किया. मौके पर डुमरिया पंचायत की मुखिया सुशीला गागराई और ग्रामीण मुंडा संजीव गागराई सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही