Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : एस्पायर संस्था की ओर से आयोजित बाल मेला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव मध्य विद्यालय में एस्पायर संस्था द्वारा बाल मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मझगांव पंचायत की मुखिया रिलन आभा मधु धान के ने फीता काटकर किया. बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि बच्चों में उत्साह जगाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना आवश्यक है. बाल मेला से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकलती है. क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे सीधे-साधे होते हैं और उन्हें बेहतर मंच नहीं मिलता है, जिससे वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते हैं. उन्होंने एस्पायर संस्था के कार्यों की सराहना की. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-work-of-water-supply-scheme-incomplete-in-neemdih-panchayat-villagers-agitated/">चाईबासा

: नीमडीह पंचायत में जलापूर्ति योजना का कार्य अधुरा, ग्रामीण आक्रोशित

बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बाल मेला में बच्चे गणित रेस, जीके, रंगोली, चित्रकला, मिट्टी का खिलौना बनाना, पेपर से कई प्रकार के खिलौना बनाना, म्यूजिकल चेयर, डांस, गाना, चम्मच रेस, बैलून रेस, नाटक, स्पीच, आदि कई प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजित हुआ. इसमें भाग लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मझगांव प्लस टू स्कूल के अध्यक्ष मो आदिल, मझगांव मध्य विद्यालय समिति के अध्यक्ष आदिल अंसारी, प्रधान शिक्षिका चांदमनी पूर्ति, शिक्षक राजेश महतो, एम चिस्ती, अजय कंसारी, अफाक असरार, भानुप्रिया, जोहार लाल पान, अस्मिता हेंब्रम, शीलावती चातार, जयंती कुमारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही