Search

मझगांव : छुट्टियों में बच्चे नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में कर सकेंगे पढ़ाई

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत अधिकारी पंचायत के छोटा कंका गांव में बुधवार को आम सभा बैठक आयोजित कर बाल अधिकार सुरक्षा समिति का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि गर्मी छुट्टी में विद्यालय बंद है, ऐसे में गांव के सभी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा कोचिंग के माध्यम से दी जाएगी. इधर, निशुल्क कोचिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा किया गया. एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक चंद्रकांत घाटे ने कहा कि गांव के लोगों की यह एक सराहनीय पहल है. इस तरह की पहल सभी गांव में की जानी चाहिए ताकि छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रह सके और उन्हें पढ़ाई से दूरी बनाने का मौका ना मिले. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर-कांड्रा">https://lagatar.in/complaint-to-dc-of-pillar-being-built-along-adityapur-kandra-road/">आदित्यपुर-कांड्रा

रोड के किनारे बनाए जा रहे पिलर की डीसी से शिकायत

 बच्चों को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि बाल अधिकार सुरक्षा समिति बच्चों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य करती है. इस तरह की समिति के गठन से बच्चों को बाल मजदूरी, बाल-विवाह, बाल-तस्करी, पलायन और समाज विरोधी गतिविधियों से सुरक्षित रखा जा सकता है. समिति के गठन से बच्चों को उनका अधिकार संपूर्ण रूप से मिल पाएगा. अब प्रत्येक गांव में भी इस तरह की समिति गठित करना आवश्यक है, ताकि प्रखंड क्षेत्र को बालश्रम और बाल-विवाह मुक्त बनाया जा सके. मौके पर समाजसेवी साबिर तांती, सीएफ ब्रजमोहन दिग्गी, करीना नायक, मागैया कुलडी, कांग्रेस बानरा,जलमुनी आंगराई, कदमा पूर्ति, नगरी आंगराई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp