Search

 
 
 

मझगांव : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, जल्द बनेगा नया भवन

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन जुझार माझी ने औचक निरीक्षण किया. सोमवार को पश्चिम सिंहभूम के सिविल सर्जन जुझार माझी ने मझगांव सीएचसी पहुंच कर औचक निरीक्षण किया. सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर, प्रसव कक्ष, दवा भंडार, संचालित व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने कहा कि मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की मांग कई वर्षों से की जा रही है. वास्तव में भवन की काफी आवश्यकता है. मझगांव प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत जल्द ही अस्पताल भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steels-organization-saif-did-mock-drill-in-mnps/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के संगठन सैफ ने एमएनपीएस में किया मॉक ड्रिल

कार्य में लापरवाही नहीं बरते - जुझार माझी

स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए जुझार माझी ने कहा कि कार्य में लापरवाही या कोताही नहीं बरतें. क्षेत्र के लोगों की सेवा करना पहली प्राथमिकता है. बीते सप्ताह मझगांव प्रखंड के धोबाधोबिन उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत लोवाहातु गांव में आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका सह प्रसूति महिला मामले की जांच की गई. मामले में कुछ सत्यता पायी गयी है जिसको लेकर केंद्र की एएनएम को वहां से हटाकर दूसरे केंद्र में भेज दिया जाएगा. स्थानीय डॉक्टर सनातन चातार द्वारा सिविल सर्जन को अस्पताल परिसर में उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर सीएचसी के डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही