Search

मझगांव : शिक्षा के बिना किसी भी समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं - निरल पूर्ति

Majhgaon (Md Wasi) : शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता. ये बातें मझगांव प्रखंड के खड़पोस में आयोजित जलसा ए दस्तारबंदी के दौरान मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति ने कही. उन्होंने कहा कि आज एक बेहतरीन मौका है, जिसमें कुरान पाक की तिलावत करने वाले हाफिज ए कुरान को दस्तारे फजीलत बांधी जाएगी. किसी भी छात्र के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. इसके बिना हमरा संपूर्ण विकास नहीं हो सकता. कुरान पाक को बिना देखे कंठस्थ याद करना बहुत कठिन होता है. लेकिन हाफिज ए कुरान पूरे कुरान पाक को कंठस्थ याद करते हैं. यह उनके जेहन को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-high-speed-bike-collided-with-auto-in-bishtupur-woman-died/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकराई, महिला की मौत

मुस्लिम समुदाय के लोग अपने बच्चों को बेहतर तालीम दें - कासमी

इसलिए दीनी पढ़ाई के साथ हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, कंप्यूटर साइंस समेत अन्य भाषा के भी हाफिज ए कुरान को पढ़ाई करनी चाहिए. विधायक ने कहा कि जलसा दस्तारबंदी में इतना बड़ा समूह मौजूद है जिसमें आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देता है. यही भाईचारा और एकता भारत की रीढ़ है. हम सभी को इसे बनाए रखना है. अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय का रुझान भी पहले के मुकाबले शिक्षा के क्षेत्र में काफी बढ़ा है. भारत के शीर्ष पद वाले आईएएस, आईपीएस के क्षेत्र में भी मुस्लिम समुदाय के युवा लगातार अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं. यह मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत अच्छा है. ऊंचे पद पर रहकर हम भारत देश की सेवा कर सकते हैं. वही मुस्लिम समुदाय के युवा काफी मेहनती होते हैं हर क्षेत्र में छोटा हो या बड़ा अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं. जलसा के माध्यम से शिक्षा का नया संदेश पूरे क्षेत्र में जाएगा. मुफ्ती मोहम्मद जाहिद कासमी ने कहा कि मुसलमान अपने और देश की तरक्की चाहते हो तो अपने बच्चों को बेहतर तालीम दें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका, बीस सूत्री अध्यक्ष धनुर्जय तिरिया, पंचायत मुखिया प्रताप चातार, गोकुल पोलाई, राजेश पिंगुआ,  दिलबर हुसैन, मोहम्मद मुजाहिद, मो. आबदीन, जावेद अंसारी, मौ. इमरान, कैशर अलि, समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-after-storm-and-rain-there-was-no-electricity-for-15-hours/">डुमरिया

: आंधी और बारिश के बाद 15 घंटे से बिजली गुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp