Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Chaibasa : जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत रविवार को मझगांव प्रखंड अंतर्गत अंधारी सप्ताहिक बाजार में कांग्रेस न नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है. जितने भी संवैधानिक संस्थान हैं उसे भी मनमर्जी के अनुसार चलाना चाहती है. चुनाव आयोग, न्यायालय, मीडिया, जांच एजेंसियां सहित लोकसभा एवं राज्यसभा में भी अपनी मनमानी थोपना चाहती है. सदन में विपक्षी सांसदों के द्वारा मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर बोलने नहीं दिया जाता तथा माइक म्यूट कर दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dilapidated-school-building-has-requested-several-times-for-repair-no-action-has-been-taken-so-far/">चांडिल

: विद्यालय भवन जर्जर, मरम्मत के लिए कई बार लगा चुके हैं गुहार, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

राहुल गांधी को किया जा रहा टारगेट

विपक्षी सांसदों द्वारा बात रखने पर सत्ता पक्ष के द्वारा हंगामा करते हुए व्यवधान खड़ा किया जाता है. राहुल गांधी को 2019 के एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा दो वर्षों की सजा दी जाती है. भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं महा घोटालों से संबंधित आवाज उठाने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई. मोदी सरकार को अपने स्वार्थ में कुछ भी सूझ नहीं रहा, इसलिए जानबूझकर राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-congressmen-attacked-the-central-government-by-holding-a-street-meeting/">मनोहरपुर

: कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार पर किया हमला

सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा विरोध

कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी से मोदी सरकार डरी हुई है. कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मोदी सरकार का सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रह हैं. ना हमारे नेता राहुल गांधी डरते हैं ना हम कांग्रेसी डरेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला उपाध्यक्ष पुरेदर हेंब्रम, जिला महासचिव कैरा बिरुवा , जिला महासचिव रविंदर बिरुवा, जिला महासचिव मासूम रजा, जिला सचिव भागीरथ बारीक, प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा मायाधर बेहरा, ग्रामीण विकास अध्यक्ष रितेश तामसोय, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, चाईबासा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुखलाल हेंब्रोम प्रखंड उपाध्यक्ष कुमारडुंगी, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण केसरी, वासुदेव सिंकु तथा अन्य कांग्रेसी गन कार्यक्रम में उपस्थित थे.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही