Search

 
 
 

मझगांव : रांगामाटी में कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत के रांगामाटी में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाली दास की अध्यक्षता में मझगांव महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई. महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लाली दास ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत डोर टू डोर अभियान चलाकर महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भाजपा नीत केंद्र सरकार के महिला विरोधी नीति, महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mini-liquor-factory-busted-in-sidgora-liquor-worth-five-lakhs-seized/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लाख की शराब जब्त

देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगकर कार्य कर रही है. पुनः एक बार आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को ऐतिहासिक मतों से जीता कर लोकसभा भेजना है और केंद्र में इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनानी है. देश की जनता साढे 9 वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, से परेशान हो चुकी है. इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है. मौके पर सरिता दास, लाली दास आदि महिला पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही