Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई शाखा के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन

Majhgaon (Md Wasi) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गीता कोड़ा के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के आदेशानुसार सोमवार को मझगांव प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप की अध्यक्षता में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-water-tower-bad-for-several-months-poklov-residents-yearning-for-water/">बहरागोड़ा

: कई माह से जल मीनार खराब, पानी के लिए तरस रहे पोकलोवासी

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ की गई नारेबाजी

[caption id="attachment_573779" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/CONGRESS-WORODH-PRADRSHAN-2-300x172.jpg"

alt="" width="300" height="172" /> संबोधित करते हुए.[/caption] इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई. सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी कमलेश कुमार पांडे ने कहा के जिस देश में आजादी से पहले सुई का भी निर्माण नहीं किया जाता था उस देश में कांग्रेस नेतृत्व ने परमाणु बम तक बनाने की क्षमता हासिल की. रेल, एयरपोर्ट, सेल, एलआईसी, बैंकों का राष्ट्रीयकरण कराया आज उसे ही बेच कर प्रधानमंत्री कांग्रेस को कोस रहे हैं, पीसीसी डेलिगेट मासूम रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि मेरा क्या है झोला उठाऊंगा और चल पड़ूंगा. इसीलिए देशवासियों को सचेत रहना है. आज एलआईसी का पैसा और एसबीआई का पैसा अडानी की जेब में डाला जा रहा है. आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज चातार ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी के द्वारा ढाई लाख करोड़ रूपया अडानी को लोन दिया गया है अगर 30,000, हजार 50,000 हजार किसानों को लोन दिया जाता है तो किसानों के घर पहुंचकर मैनेजर वसूली करते हैं मगर ढाई लाख करोड़ लोन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मित्र अडानी को माफ कर दिया जाता है. मगर किसानों का लोन माफ नहीं कर पाते है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-workers-demanded-the-executive-engineer-to-stop-power-cuts/">घाटशिला

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यपालक अभियंता से विद्युत कटौती बंद करने की मांग की

सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष ने किया

सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी जरार अहमद, पूर्व प्रमुख रविंद्र बिरुवा, महिला कांग्रेस की जिला महासचिव लाली दास, पूर्व जिला सचिव फिरोज अहमद, मोहम्मद हसीबुल, आदि ने संबोधित किया. सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया  बबीता हेंब्रम ने किया. सोमवार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शंभू चरण पिंगुवा, प्रखंड सचिव मेहंदी हुसैन, पूर्व जिला सचिव फिरोज अहमद, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार, पूर्व प्रमुख रविंद्र बिरुवा, वरिष्ठ कांग्रेसी जरार अहमद , महिला प्रकोष्ठ के जिला महासचिव लाली दास,  सरिता कुमारी, हसीबुल अंसारी, रंजीत सिंह, अमित श्रीवास्तव,गोपाल सवैंया, मझगांव पंचायत अध्यक्ष वसीम अकरम, नीतिमा लागुरी, सुखमति देवी, मोहम्मद अरबाज, बाकर अली, मोहम्मद सादीर, रेशमी पुर्ती,आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congress-party-protested-in-front-of-sic-bhawan-against-the-capitalist-policies-of-the-central-government/">चाईबासा

: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एसआईसी भवन के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही