Search

 
 
 

मझगांव : सांसद के निर्देश पर कांग्रेसियों ने कंबल का किया वितरण

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत अधिकारी पंचायत में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप के द्वारा असहाय वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के बीच बुधवार को कंबल का वितरण किया गया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा के सहयोग एवं दिशा- निर्देश पर गांव के गरीब एवं असहाय लोगों को चिन्हित कर ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है. अभी जो गरीब कंबल से वंचित है उनकी सूची तैयार कर सभी को जल्द कंबल उपलब्ध करवा दिया जाएगा ताकि ठंड से बचाव हो सके. कंबल पाने वालों में  रोई गौंड, चोमनू पूर्ति, सनातन चातार, जनी कुई, पुष्प देवी, मालती देवी, भगवान गौंड, कोड़कर महाराणा, लैतो सावैयां, कुरसो गौंड, नरपो देवी, जिटुलु देवगम, उषा देवी, कमला गौंड, गोमी देवी, सनिका गौंड, रोयबारी गोप, सुनिका गोप और बहुत सारे लाभुक शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-efforts-to-make-home-ministers-vijay-sankalp-rally-successful/">मनोहरपुर

: गृहमंत्री की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने की तैयारी तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही