Search

 
 
 

मझगांव : सांसद गीता कोड़ा की आलोचना पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति

 
Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडूंगी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मे शनिवार को मझगांव विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के द्वारा सांसद गीता कोड़ा की व्यक्तिगत तौर पर आलोचना किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि गठबंधन धर्म के विपरीत जाकर पश्चिम सिंहभूम के झामुमो खेमे के विधायक का बयान कतई रूप से कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करती है. मझगांव हमेशा से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है. यहां से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक एवं मंत्री रहे हैं. विगत लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रही गीता कोड़ा को लगभग 89000 मत मझगांव विधानसभा से प्राप्त हुए थे. यह इस बात को दर्शाता है कि संगठनात्मक रूप से इस क्षेत्र में बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से मजबूत है. बताया गया कि सांसद गीता कोड़ा के द्वारा बाहर काम कर रहे मजदूर कैसे सही सलामत अपने घर पहुंचे इसके लिए भी उन्होंने काफी प्रयास किया. लोकसभा के पटल पर हमेशा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ रखा. रेलवे, सड़क, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में सांसद गीता कोड़ा का प्रयास सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-man-caught-molesting-women-in-mgm/">जमशेदपुर

: एमजीएम में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला धराया

यह थे बैठक में शामिल

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ मायाधर बेहरा, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज चातार, ग्रामीण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार तामसोय, जिला उपाध्यक्ष पुरेंद्र हेंब्रम, जिला महासचिव मासूम रजा, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, सांसद प्रतिनिधि सह जिला सचिव विश्वनाथ तामसोय, जिला सचिव सह पूर्व प्रमुख मझगांव रविंद्र बिरूवा, जिला सचिव भागीरथी बारिक, कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बेहरा, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप, जिला कार्यकारिणी सदस्य सनातन बिरुवा, वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव सिंकु, लक्ष्मण केसरी, कुमारडूंगी प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम, मंडल अध्यक्ष रविंद्र गागराई, युवा प्रखंड अध्यक्ष कुमारडुंगी सूरज तमसोय, कार्यालय सचिव मानसिंह हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-commerce-graduate-promotion-affected-district-teachers-submitted-memorandum-to-dse-and-deo/">घाटशिला

: काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित जिले के शिक्षकों ने डीएसई एवं डीईओ को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही