Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कांग्रेसियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Majhgaon (Md. Wasi) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ग्रामीण विकास विभाग के जिला अध्यक्ष रितेश तामसोय व फिरोज अहमद ने मंगलवार को आवेदन सौंपा. उन्होंने आवेदन देकर मझगांव प्रखंड क्षेत्र के नयागांव मुख्य सड़क से बालिबंध ओडिशा सीमा तक जर्जर सड़क का निर्माण, मझगांव डिग्री कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में डीएमएफटी मद से घंटी आधारित शिक्षक नियुक्ति की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि नयागांव मुख्य सड़क से बालिबंध सीमा तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nrhm-workers-sitting-on-dharna-in-support-of-their-demand-for-regularization/">चाईबासा

: अपने स्थायीकरण की मांग के समर्थन में धरने पर बैठे रहे एनआरएचएम कर्मी

जर्जर सड़क के कारण छात्र-छात्राएं दुर्घटना का हो चुके हैं शिकार

यह सड़क ओडिशा को जोड़ने वाला प्रखंड का दूसरा मुख्य सड़क है जिससे चार पंचायतों के लोग रोजाना आना-जाना करते हैं जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जर्जर सड़क के कारण कई बार स्कूल के छात्र-छात्राएं दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं जिससे क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण जल्द आरंभ करवाया जाएगा और घंटी आधारित शिक्षकों के लिए विभाग से बात की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही