Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खतियान संबंधी बयान का किया समर्थन

Majhgaon (Md Wasi) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा 1932 खतियान संबंधी दिए गए बयान का कांग्रेसियों ने समर्थन किया है. मझगांव प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मझगांव फुटबाल मैदान में प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर मधु कोड़ा के बयान को सही बताया. इस संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष देवराज चातार ने कहा कि 1932 के खतियान का हम लोग विरोध नहीं करते हैं बस यह मांग कर रहे हैं कि अंतिम सर्वे 1964-65 सेटेलमेंट को शामिल किया जाए. विनोद सवैंया अपने आपको सांसद प्रतिनिधि बता रहे हैं जो कि वर्तमान में कांग्रेस में कोई नाम निशान उनका नहीं है. सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उल्टे-सीधे बयान बाजी कर रहे हैं और कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं जो सरासर गलत है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने हमेशा से आदिवासी मूलवासी का समर्थन किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-sent-notice-to-6-people-for-opposing-khatian-of-1932/">रांची

: 1932 के खतियान का विरोध करने पर 6 लोगों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

आदिवासियों के हित में मधु कोड़ा ने परिसीमन लागू नहीं होने दिया

जिला अध्यक्ष देवराज चातार ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में परिसीमन के मुद्दे पर 28 एसटी सीट में से घटकर 22 होने वाली थी और 6 आदिवासी सीट विलुप्त हो रही थी जिसमें से एक ST सांसद सीट भी लुप्त हो रही थी. मझगांव विधान सभा के चारों प्रखंड जगन्नाथपुर में शामिल हो रहे थे और मझगांव विधानसभा का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर था. तत्कालीन मधु कोड़ा के कैबिनेट ने झारखंड में परिसीमन लागू होने नहीं दिया. इससे यह प्रतीत होता है कि मधु कोड़ा आदिवासी और मूलवासी के हितों से समझौता नहीं करने वाले हैं. प्रेस कांफ्रेस में ग्रामीण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार तामसोय, ओबीसी प्रकोष्ठ के वरीय जिला उपाध्यक्ष मासूम रजा,पुर्व जिला सचिव रविंद्र बिरुवा, पुर्व प्रखंड़ अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-all-jharkhand-driver-federation-came-forward-to-help-nakul-khandait-suffering-from-serious-illness-financial-help/">नोवामुंडी

: गंभीर बीमारी से ग्रसित नकुल खंडाईत की मदद को आगे आया झारखंड ड्राइवर महासंघ, की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही