Search

 
 
 

मझगांव : उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव क्षेत्र में गुरुवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप है. इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड क्षेत्र में बीते सप्ताह भर पूर्व से बा मुश्किल दिन भर में मात्र पांच से छह घंटा बिजली मिल पा रही है. इतना ही नहीं उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है. निरंतर बिजली नहीं रहने के कारण मझगांव ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना से भी दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद है. इसकी वजह से क्षेत्र के लगभग 2300 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है. लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-women-worshiped-on-the-second-day-of-bhado-mahotsav/">चाईबासा

: भादो महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

ग्रामीणों ने धरना पर बैठने की दी चेतावनी 

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में मौसम काफी सुहाना है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा बिना वजह ही लाइन काट दी जा रही है. जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शिकायत करने पर भी बिजली विभाग के पदाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं. क्षेत्र में बिजली का हाल यह है कि आधा घंटा बिजली मिलने पर तीन घंटा गुल रहती है. जबकि क्षेत्र में बिजली मेंटेनेस का कोई कार्य भी नहीं चल रहा है. अगर यही हाल रहा तो सभी उपभोक्ता धरने में बैठने को विवश हो जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही