Search

 
 
 

मझगांव : उपायुक्त के निर्देश पर खराब पड़े जलमीनार की हुई मरम्मत

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत सोनापोस पंचायत के चतरिसाई गांव में कई माह से खराब पड़े सोलर आधारित जलमीनार का जिला उपायुक्त के निर्देश पर रविवार को मरम्मत किया गया. इस गांव में मात्र दो नलकूप है, जिनमें से एक पर सोलर आधारित जलमीनार लगाया गया था. वह भी कुछ माह पूर्व खराब हो गया था. वहीं एक अन्य नलकूप भी खराब पड़ा था. इस कारण गांव के सैकड़ों ग्रामीण सहित प्रथमिक विद्यालय चतरिसाई के स्कूली बच्चों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. गांव के लोग दूसरे गांव के नलकूप से पानी लाकर जीवन यापन कर रहे थे. सबसे ज्यादा परेशानी गांव के ही प्रथमिक विद्यालय में बनने वाले मध्यान भोजन के लिए संयोजिका को उठानी पड़ती थी. दूर से पानी लाने पर ही  बच्चों का मध्यान भोजन बन पाता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veer-bajrangi-winner-and-akash-bradarsh-became-runner-up-in-football-competition/">जमशेदपुर

: फुटबॉल प्रतियोगिता में वीर बजरंगी विजेता व आकाश ब्रदर्श बना उपविजेता

दोबारा करवाई गई मरम्मत

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से की थी. जिला उपायुक्त ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्थानीय पंचायत मुखिया सरिता बिरुवा को खराब पड़े जलमीनार को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके बाद जलमीनार की मरम्मत की गई. मुखिया ने कहा कि उक्त सोलर आधारित जलमीनार की पूर्व में भी मरम्मत हुई थी, लेकिन उसमें दोबारा खराबी आ गई थी. अब बेहतर ढंग से मरम्मत करवाई गई है, गांव के ग्रामीणों को पानी लेने में अब कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही