Search

 
 
 

मझगांव : नयागांव में सड़क पर झूल रहे जानलेवा हाईटेंशन तार, लोग परेशान

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के नयागांव मध्य विद्यालय के समीप मझगांव से बेनिसागर की ओर जा रही यात्री बस सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई. बस रिजर्व थी और इसमें मौजूद सभी यात्री ओडिशा की ओर जा रहे थे. स्थानीय समाजसेवी योगेश्वर राउत ने बताया कि जैसे ही बस तार से सटी जोरदार आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी. आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घरों से बाहर निकाल आए. गनीमत रही कि बस तेज गति में थी जिस कारण वह बिजली तार को मात्र छु कर निकल गई. अगर बस की रफ्तार धीमी होती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी. इसे भी पढ़ें : बड़ाजामदा">https://lagatar.in/barajamda-special-worship-on-mahalaya-echoed-the-recitation-of-mahishasur-mardini-stotra/">बड़ाजामदा

: महालया पर हुई विशेष पूजा अर्चना, गूंजें महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ

विद्युत विभाग बरत रही लापरवाही

लोगों ने बताया कि यहां बिजली का 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन) तार 10 से 12 फीट ऊपर झूल रहा है, लेकिन बिजली विभाग मौन धारण की हुई है. जहां पर घटना घटी है वहां घुमावदार मोड़ है और उसी के ऊपर 11000 वोल्ट का तार गुजरा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के कर्मियों को तार ऊपर करने के लिए कहा गया परंतु इस ओर विभाग ने काभी ध्यान ही नहीं दिया. इससे पूर्व भी एक ट्रक करंट की चपेट में आया था. उस दौरान भी ट्रक गति में होने के कारण तारों को छूकर निकल गया. लोगों ने कहा कि शायद बिजली विभाग बड़ी घटना के इंतजार में है. तब जाकर सड़क के ऊपर झूलते तार को हटाने का कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-protest-against-the-waste-disposal-plant-to-be-set-up-in-dukri-by-meeting/">चक्रधरपुर

: डुकरी में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही