Search

 
 
 

मझगांव : जनजातीय संग्रहालय का 5वां स्थापना दिवस 31 अगस्त को मनाने का निर्णय

 
Majhgaon : मझगांव प्रखंड अंतर्गत धोबाधोबिन पंचायत के मध्य विद्यालय देवधर परिसर में पश्चिम सिंहभूम जिले का पहला हो जनजातीय संग्रहालय का 5वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण मुंडा पासवान पाठ पिंगुवा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में देवधर एवं मोडुवाम के ग्रामीणों भी शामिल हुए. बैठक में दोनों गांव के ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि आगामी 31 अगस्त को विद्यालय परिसर में पहला हो जनजातीय जीवन दर्शन पर संधारित संसाधन संग्रहालय का पांचवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. जिसमें समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से लेकर सभी लोग शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-150-houses-on-the-banks-of-the-river-submerged-after-torrential-rains/">जमशेदपुर:

मुसलाधार बारिश के बाद नदी किनारे के 150 से अधिक घर डूबे

स्थापना दिवस को सफल बनाने का लोगों से किया आह्वान

स्थापना दिवस में स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम में समाज के लोगों को धोती साड़ी वेशभूषा में पहुंच कर पांचवां स्थापना दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया. मालूम हो कि संग्रहालय परिसर समाज से संबंधित सदियों पुराने को वस्तुओं को सहेज कर रखा गया है. मौके पर मोंडुवाम गांव के ग्रामीण मुंडा कमलेश हेंब्रम, पासवान पाठ पिंगुवा, डाकुवा सेरगेया हेंब्रम, नरेश हेंब्रम, चंद्रमोहन पिंगुवा, दिलीप पिंगुवा, बलभद्र हेंब्रम, राम हेंब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता मूचिराम तिरिया, राईमुनी सिरका, गीता पिंगुवा, सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही