Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : विद्युत कर्मी को कार्य में लापरवाही व गबन के आरोप में विभाग ने किया निष्कासित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Majhgaon-Electrical-Letter.jpg"

alt="" width="600" height="720" /> Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव के अकुशल श्रमिक विद्युत कर्मी जौहर अली को बिजली विभाग से निष्कासित कर दिया गया है. मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा पत्र जारी कर कार्य में गबन एवं लापरवाही के कारण की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. मझगांव प्रखंड के जनप्रतिनिधि, उपप्रमुख शबनम प्रवीन व मझगांव पंचायत मुखिया रिलन आभा मधु धान ने जौहर अली के विरुद्ध आरोप लगाया था कि उपभोक्ता से अवैध रूप से बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगाने का झांसा देकर पैसे वसूली करता है. उपभोक्ता द्वारा जब मीटर व कनेक्शन लगाने की बात की जाती है तो उनके विरुद्ध अभद्र व्यवहार करता है. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/peertand-archway-not-removed-despite-orders-in-madhuban/">पीरटांड़

: मधुबन में आदेश के बावजूद नहीं हटाए गए तोरणद्वार

जौहर अली के निष्कासन से विद्युत कर्मियों में दहशत

इस मामले को लेकर बिजली विभाग को आवेदन सौंप कर मांग किया था कि उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई किया जाए. आवेदन के आलोक में विभाग द्वारा गहनता से जांच पड़ताल की गई जिसमें जौहर अली को दोषी पाया गया. गीतराज इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद्र कुमार ठाकुर ने अकुशल श्रमिक जौहर अली को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया. विद्युत कर्मी के निष्कासन से क्षेत्र के विद्युत कार्मियों में दहशत फैल गई है क्योंकि आए दिन उपभोक्ताओं से पैसा वसूली का मामला प्रकाश में छाए रहता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही