Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : उपप्रमुख व मुखिया ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव पंचायत के नीचेटोला में सोमवार को मझगांव प्रखंड उपप्रमुख शबनम परवीन व मझगांव पंचायत मुखिया मधु धान ने संयुक्त रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. मझगांव के नीचे टोला में बीते एक माह से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को विवश थे. अप्रैल माह की चिलचिलाती गर्मी में परिवार के सदस्य बिजली नहीं रहने से काफी परेशान हो रहे थे. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक निरल पूर्ती से की थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-double-celebration-for-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के लिए दोहरा उत्सव

विधायक ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को कहा

विधायक ने बिजली विभाग से संपर्क कर तत्काल नीचे टोला में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने का बात कही. सोमवार को मझगांव पंचायत की मुखिया व उप प्रखंड प्रमुख के सहयोग से गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसका दोनों ने विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर मंगल बालमुचू, डुसु बालमुचू, लक्ष्मण पिंगुवा, मार्शल पिंगुवा, चेंगो बालमुचू, कांडे बालमुचू, रूप सिंह पिंगुवा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही