Search

 
 
 

मझगांव : बिजली विभाग से नहीं मिली सहायता, पत्नी ने दर्ज कराया मामला

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव दिलदार चौक के समीप मंगलवार को 11 हजार बिजली तार के चपेट में आकर झुलसे मो अब्दुल्लाह उर्फ पप्पु की पत्नी साकिला खातुन ने गुरुवार शाम को बिजली विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. साकिला खातुन ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली का तार 20 वर्ष पुर्व बिजली विभाग द्वारा लगाया था. तब से लेकर अब तक उनकी मरम्मत नहीं की गई. आए दिन मझगांव के विभिन्न टोला में पुराने तार गिरते रहते है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-department-took-action-against-electricity-theft-case-registered-against-five-people-in-police-station/">चक्रधरपुर

: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने की कार्रवाई, पांच लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवार

मंगलवार को उनके पति मो अब्दुल्लाह उर्फ पप्पु दिलदार चौक के समीप एक दुकान से कुछ समान खरीद कर खड़पोस लौट रहे थे. जैसे ही वे अपनी बाइक पर बैठे, वैसे ही उनपर बिजली का हाईटेंशन तार उनपर आ गिरा. इस वजह से उनके पति पुरी तरह झुलस गए. उन्हें तत्काल कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से ओडिशा रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है. साकिला खातुन के मुताबिक वे लोग काफी गरीब है और आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पति का इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है. साथ ही चार बेटी व एक बेटा का पालन-पोषण मो अब्दुल्लाह मजदुरी कर कर रहें थे. पति अस्पताल में होने के वजह से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इसलिए बिजली विभाग उनके पति का इलाज करवाएं साथ ही 10 लाख मुआवजा दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही