Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड स्तरीय मानकी-मुंडा की बैठक में शिक्षा को लेकर हुई चर्चा

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव के मानकी मंडल संघ भवन परिसर में एस्पायर संस्था के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा की अध्यक्षता में शिक्षा से संबंधित बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में प्रखंड भर के 88 गांव के मानकी-मुंडा उपस्थित थे. प्रखंड समन्वयक चंद्रकांत घाटे ने सभी मानकी मुंडाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बदलने का एकमात्र हथियार शिक्षा है. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहा तो हम अपने समाज को शिक्षित समाज नहीं बना सकते हैं. आप सभी मानकी मुंडा गांव के रोल मॉडल होते हैं. आपके द्वारा बताए गए मार्ग पर ही गांव के लोग चल कर आगे बढ़ते हैं, इसलिए सभी बैठकों में यह सुनिश्चित किया जाना अति आवश्यक है कि गांव का एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित ना रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-directs-jnac-to-complete-pending-projects-soon/">जमशेदपुर

: विधायक ने जेएनएसी को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करना जरूरी

बाल मजदूरी व बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने पर उन्हों जोर दिया और कहा कि सभी को यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि गांव में बच्चे-बच्चियों का बाल विवाह कतई ना हो. बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए लोगों को आगे आकर कदम बढ़ाना आवश्यक है तभी हम विकसित और शिक्षित समाज की कल्पना कर सकते हैं. मौके पर मानकी राज निकेश पिंगुवा, बुद्धूेव पिंगुवा, मोरन सिंह बिरुवा, अब्दुल अकिन, एम चिश्ती, ब्रजमोहन दिग्गी, अफाक असरार, विवेकानंद चातार, चंद्रमोहन हेंब्रम आदि सभी मुंडा मानकी डाकुआ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही