Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi): मझगांव प्रखंड अंतर्गत आसनपाठ गांव के पातासाई टोला के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे है. लोगों को दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. आसनपाठ के पातासाई टोला में लगभग 15 परिवार रहते हैं. लेकिन टोला में एक भी नलकूप नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण पानी के लिए दूसरे टोला पर निर्भर है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के तहत गांव में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है, लेकिन टोला के घरों तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है. सितंबर माह में ही पानी की किल्लत है तो अंदाजा लगाया जा सकता है अप्रैल माह की चिलचिलाती गर्मी में क्या हाल होगा. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-named-the-square-of-gotompi-village/">तांतनगर

: ग्रामीणों ने गोतोमपी गांव के सड़क का किया नामकरण

जल्द ही मिलेगा पानी : लक्ष्मी पिंगुवा

ग्रामीणों का हर घर जल नल योजना का कार्य आरंभ है, लेकिन उनके टोला का सर्वे नहीं किया गया है. पेयजल स्वच्छता विभाग ने आनन-फानन में सर्वे का कार्य पूरा करने में लगी है. इसी कारण अब ग्रामीणों को डर है कि अगर विभाग कार्य करके चली गई तो दोबारा उनके टोला को पानी नहीं मिल पाएगा. ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके टोला में भी प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के तहत पानी का कनेक्शन दिया जाए. आसानपाठ पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र के एक भी गांव-टोला के ग्रामीणों को पानी से वंचित नहीं होने दिया जाएगा. हर हाल में लोगों तक पानी पहुंचाने का कार्य होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही