Search

 
 
 

मझगांव : झामुमो के जिला उपाध्यक्ष का निधन

 
Majhgaon (Md Wasi) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सह मझगांव प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष अकील अहमद का निधन हो गया. इससे झामुमो में शोक की लहर है. अकील अहमद बीते कई माह से बीमार थे. उन्हें स्थानीय विधायक निरल पूर्ति ने 5 दिन पूर्व ही सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया. वहां से एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया था. हालत नाजुक होने के कारण गुरुवार को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-villagers-opposed-the-zonal-workers-and-businessmen-who-went-to-surround-the-football-ground/">घाटशिला

: फुटबाल मैदान घेरने गये अंचल कर्मियों एवं व्यावसायी का ग्रामीणों ने किया विरोध
जहां इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया. मालूम हो कि पश्चिम सिंहभूम झामुमो के कद्दावर नेता थे. वे शिबू सोरेन के काफी करीबी माने जाते थे. वे झामुमो आंदोलनकारी भी रहे हैं. विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि अकील अहमद के निधन से पार्टी को काफी गहरा नुकसान हुआ है. शनिवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही