Search

 
 
 

मझगांव : समाज को बदलने के लिए शिक्षा जरूरी – मुखिया

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत खडपोस पंचायत भवन परिसर में पंचायत मुखिया प्रताप चातार की अध्यक्षता में पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से जन समस्या पर चर्चा करते हुए मुखिया ने कहा कि समाज को शिक्षित बनाने के लिए सभी बच्चों को विद्यालय में होना आवश्यक है, बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. जिस दिन समाज के लोग संपूर्ण रूप से शिक्षित होंगे उस दिन से समाज में बुराई का नामो निशान नहीं रहेगा. डायन प्रथा. बाल विवाह. समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगेगी बस हम सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-when-the-director-of-the-company-announced-not-to-give-bonus-then-the-workers-went-on-strike/">चांडिल

: कंपनी के निदेशक ने बोनस नहीं देने की घोषणा की तो मजदूरों ने की हड़ताल

पंचायत के दूसरे भवन को शिक्षा कार्य के लिए किया जाएगा उपयोग

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में दो पंचायत भवन बनी हुई है जिसमें एक पर पंचायत सचिवालय संचालित हो रही है और दूसरा भवन बेकार पड़ा है ऐसे हम सभी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मुंडा ने निर्णय लिया है कि उक्त भवन को बच्चों के शिक्षा के कार्य में लगाया जाएगा. सामाजिक संस्था के माध्यम से शिक्षा से वंचित बच्चे वहां रहकर पढ़ाई करेंगे. मौके पर प्रखंड समन्वयक हिमांशु प्रधान, उप मुखिया कमला तिरिया, पंसस कुंती केराई, वार्ड सदस्य चंद्रमोहन चातार, तलत आरा, डोबरा पिंगुवा, शालिनी बांकिरा, राही चातार, ग्रामीण मुंडा जयराम चातार, ग्रामीण मंडल अनिल पाठ पिंगुवा, सीएफ अब्दुल अकिन, मुकेश जेराई, भावेश आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही