: आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनी ईद
बच्चों में दिखा खासा उत्साह
नमाज अदा के पहले मस्जिद के इमाम ने कहा कि इस मुबारक महीने में खुदा अपने बंदों की दुआओं को आसानी से कबूलता करता है. मौलाना हबीबुर्रहमान ने कहा कि हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है कि इस देश में सभी समुदाय के लोग भाई चारे के साथ सभी त्यौहार मनाते हैं. एक महीने रमजान की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते दिखे. बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. ईदगाह परिसर में बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे. शांति व्यवस्था के लिए मझगाव थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ,सबइंस्पेक्टर प्रशांत गौरव ने पुलिस बल के साथ जगह-जगह भ्रमण किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-praying-for-peace-after-offering-eid-prayers/">चाईबासा: ईद की नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ [wpse_comments_template]

Leave a Comment