Search

 
 
 

मझगांव : खड़पोस में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड में उत्‍साह के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, मुल्क और कौम की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ. प्रखंड के मझगांव व खड़पोस में  शांतिपूर्वक नमाज अदा की गयी. सुबह से ही क्षेत्र की सड़कों पर चहल पहल रही. थाना प्रभारी ललित रंजन भगत और पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी. मझगांव ईदगाह में सुबह 7:00 बजे मौलाना सैय्यद हबीबुर्रहमान कासमी व खड़पोस जामा मस्जिद में 7:15 मौलाना खलिलुर्रहमान नोमानी, खड़पोस के नमाज गाह में हाफीज रुऊफ ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई. मौलाना हबीबुर्रहमान कासमी ने कहा कि ईद उल अजहा बलिदान और संयम का दिन है. इस्लामी कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-should-get-involved-in-the-promotion-of-varangkshiti-script-sura-biruli/">जमशेदपुर

: वारंगक्षिति लिपि के प्रचार-प्रसार में जुट जायें युवा : सुरा बिरुली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही