Search

 
 
 

मझगांव : 24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग बेहाल

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र में लगभग 24 घंटे से बिजली गुल है. उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे है. शनिवार दोपहर को तेज आंधी-तूफान से बारिश के कारण मझगांव प्रखंड क्षेत्र में बिजली गुल हो गई. आंधी-तूफान से मझगांव-केंदपोसी 33 विद्युत लाइन में कई जगह थंडरिंग व तूफान के कारण तार गिरने और इंसुलेटर की समस्या उत्पन्न हुई है. रविवार 12:00 बजे तक बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 37 डिग्री तापमान के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-such-a-form-of-development-due-to-strong-wind-blowing-black-clouds-all-around/">चांडिल

: विकास का एक रूप ऐसा भी, तेज हवा बहने से चारों ओर छा जाती है काली घटा

लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को है विवश

इतना ही नहीं लाइन नहीं रहने के कारण मझगांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना भी ठप हो चुकी है. जिसके कारण 23 सौ परिवारों को पानी नहीं मिल पाया. लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं. मझगांव गांव के लोग पानी नहीं मिलने के कारण पांच किलोमीटर दूर तालाब जाकर पानी ला रहे है. सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है छात्र-छात्राएं घर पर पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे है. हालांकि बिजली विभाग के कर्मी शनिवार शाम से ही दुरुस्त करने का कार्य कर रहे है लेकिन कई जगह तार गिरने व वज्रपात से समस्या उत्पन्न हुई है जिसे ठीक करने का कार्य हो रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-homeopathy-medical-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-samuel-hahnemann/">आदित्यपुर

: डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर लगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही