Search

 
 
 

मझगांव : मासिक गुरु गोष्ठी में स्कूलों के बेहतर संचालन पर बल

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड शिक्षा कार्यालय परिसर में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन हुआ. बीपीओ बलराज कपूर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे. बीपीओ बलराज कपूर ने उपस्थित प्रधान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक आवश्यक रूप से आभा आईडी बना ले. कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय में जाति प्रमाण पत्र बनवाई जाएगी. नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए एफएलएन किट आवश्यक रूप से उठाव कर ले. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-caste-certificate-will-be-made-in-the-school-itself-for-the-children-of-government-school-co-held-a-meeting/">मझगांव

: सरकारी स्कूल के बच्चों का स्कूल में ही बनेगा जाती प्रमाण पत्र, सीओ ने की बैठक

पढ़ाई में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

बैठक में छात्र संख्या, आधार, अकाउंट, ज्ञान सेतु छात्रों का मूल्यांकन, पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल की सूची, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, किचन सेड मरम्मत, मध्याह्न भोजन का राशि वितरण, बालपंजी हाउसहोल्ड सर्वे, सहित विद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बीपीओ राज कपूर ने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार का लापरवाही या कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-central-government-is-trying-to-destabilize-the-non-bjp-ruled-state-governments-mangal-singh-bobonga/">किरीबुरू

: गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश में है केंद्र सरकार : मंगल सिंह

एफएलएन वॉलिंटियर्स पढ़ाई में करेंगे मदद

उन्होंने बताया कि एमडीएम कुकिंग कॉस्ट की राशि जल्द ही समिति में भेज दी जाएगी. हर हाल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर मध्यान भोजन खिलाना आवश्यक है. एस्पायर के प्रखंड समन्वयक हिमांशु प्रधान ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था की ओर से सभी विद्यालयों में एफएलएन वॉलिंटियर्स दी जा रही है ताकि बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाने में सहयोग हो. मौके पर बीआरपी दिलेश्वर बैहरा, कार्तिक पुराण, अब्दुल सत्तार, मधुसूदन दास, मनोज प्रधान, प्रकाश महाकुड़, सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही