Search

 
 
 

मझगांव : अनुमंडल स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में बच्चों को शिक्षित करने पर जोर

 
Majhgaon (Md Wasi) : हाटगम्हरिया प्रखंड सभागार में रविवार को एस्पायर संस्था की ओर से अनुमंडल स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता दिल्ली विजिट टीम के प्रोफेसर गणेश देव ने की. बैठक में हाटगम्हरिया, कुमारडुंगी, मझगांव, टोंटो, जगन्नाथपुर एवं नवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर गणेश देव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एवं पोटो हो समेत कई महापुरुषों ने इस कोल्हान की धरती में जन्म लिया हैं. उन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर अंग्रेजों से लोहा लिया था. शोध से पता चलता है कि कोल्हान में 20 से 22 हजार वर्ष पूर्व से आदिवासी समुदाय निवास करते आ रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य वश आज भी यहां के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं जो काफी गंभीर विषय है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-if-the-unemployed-of-saranda-are-denied-jobs-there-will-be-economic-blockade-in-the-mines-of-sail/">किरीबुरू

: सारंडा के बेरोजगारों को नौकरी से वंचित किया गया तो सेल के खदानों में होगा आर्थिक नाकेबंदी

 भारत में ही सबसे ज्यादा गरीबी और अशिक्षा

उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स से ही सीएम से लेकर चतुर वर्गीय कर्मचारी को वेतन मिलता है. भारत ही एक ऐसा देश है जो दुनिया का सबसे ज्यादा खनिज संपदा से भरा हुआ है, लेकिन भारत में ही सबसे ज्यादा गरीबी और अशिक्षा है. हम सभी को निश्चय करना है कि हमारा एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो. बैठक को टाटा स्टील फाउंडेशन हेड स्मिता अग्रवाल, प्रोफेसर सुरेखा, हाटगम्हरिया बीडीओ मलय प्रखंड आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर जिला समन्वयक नरेश, रमन, चंद्रकांत, गणेश, महेश्वर, सपना, काजल, अब्दुल, ब्रजमोहन, मनीष, सुमन, चिश्ती, सहित काफी संख्या में पंचायत मुखिया उपस्थित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही