Search

 
 
 

मझगांव : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवानिवृत एएनएम को दी गई विदाई

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव अंतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के हेसलबेरल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत हुई एएनएम सुषमा टोप्पो के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ. विदाई समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर हरिपद हेम्ब्रम ने की. सेवानिवृत एएनएम सुषमा टोप्पो को डॉ हरिपद हेम्ब्रम तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अंग वस्त्र बैग, गिफ्ट देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी गई. इस अवसर पर सुष्मा टोप्पो ने कहा कि उन्होंने अपने 34 साल के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवा के रूप में हमेशा वे निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया. आज जो ये सम्मान उन्हें दिया जा रहा है उसे आजीवन याद रखेंगी. डॉ हरिपद ने कहा कि सेवा में आना-जाना एक प्रक्रिया है. इससे हर व्यक्ति को गुजरना है. इनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है. अपने सेवाकाल में सुषमा टोप्पो ने अपने क्षेत्र के हर गतिविधि पर ध्यान रखते हुये कार्यों को काफी तत्परता और जिम्मेदारी से निभाया. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-health-check-up-camp-organized-by-marwari-yuva-manch/">चक्रधरपुर

: मारवाड़ी युवा मंच की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही