Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Majhgaon (Md. Wasi) : पल्स टू उच्च विद्यालय मझगांव में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से शनिवार को विदाई दी गई. विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. विदाई समारोह कार्यक्रम में कक्षा नौवीं, ग्हारवीं के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय के प्राचार्य राजीव वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वाकई में विदाई का पल दुखदाई होता है. आप सभी अच्छे से तैयारी कर परीक्षा दें और अच्छा रिजल्ट लाएं यही मेरी शुभकामना है. सभी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय का दरवाजा हमेशा खुला है. कभी भी आवश्यकता महसूस होने पर विद्यालय आकर अपनी समस्या को रख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-district-conference-of-jharkhand-agitators-accuses-the-government-of-cheating/">लातेहार

: झारखंड आंदोलनकारियों का जिला सम्मेलन, सरकार पर ठगने का आरोप

आज के बच्चे कल के भविष्य हैं - शिक्षक विकास भोल

शिक्षक विकास भोल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं. आप अभी 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं. मन से पढ़ाई करें और अच्छा मार्क्स प्राप्त करें. आप सबों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेलकूद का हो या कला कौशल का प्रतिभा के हर क्षेत्र में इस विद्यालय के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अव्वल हैं. सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी. मौके पर उप मुखिया लक्ष्मी हेम्ब्रम, विद्यालय समिति के अध्यक्ष आदिल हुसैन, शिक्षक विकास भोल, मुकेश कुमार साहु, सबिता बिरुवा, मोनिका मुर्खी, रंजीता किंड़ो, धिरेंद्र कुमार तिवारी, पार्वती कुमारी, निलेश कुमार, श्याम सुन्दर, रविशंकर चौधरी, यश्मति सिद्धु, कमला देवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही