Search

 
 
 

मझगांव : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया गया जागरूक

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर उपस्थित कृषि पदाधिकारी सिरफ बास्के ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के किसानों को कृषि के क्षेत्र में जागरूक बनाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर रही है. इसके जरिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे बेहतर कृषि कार्य करे और वैज्ञानिक पद्धति अपना कर कृषि के क्षेत्र में अपनी आय दोगुना कर सके. सरकार कृषि के क्षेत्र में अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकि क्षेत्र के किसान भाई-बहनों को बेहतर से बेहतर लाभ मिल सके. नुक्कड़ नाटक प्रखंड के दो पंचायत मझगांव व पडसा पंचायत के सिलफोड़ी साप्ताहिक हाट परिसर में आयोजित किया गया. मौके पर बीटीएम जेम्स सलिल होनहागा, किसान मित्र जावेद नयैर, शाहिद अहमद और लक्ष्मी केराई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-junior-girls-basketball-team-of-dav-nit-will-go-to-noida/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी की जूनियर छात्राओं की बास्केटबॉल टीम जाएगी नोएडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही