Search

 
 
 

मझगांव : पांच दिन पहले नदी में डूबे कैलाश का सड़ा-गला शव मिला

 
Majhgaon (md wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत सादोमसाई निवासी व्यक्ति कैलाश पूर्ति (52 वर्ष) का शव पांच दिन बाद शुक्रवार को सड़ी-गली अवस्था में नदी से निकाल गया. वह 22 अगस्त को अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर गुड़गांव-सादोमसाई नदी में लकड़ी का बोटा निकालने अन्य तीन लोगों के साथ गया था. इस दौरान वह डूब गया था. ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की थी लेकिन पता नहीं चला था. [caption id="attachment_400722" align="aligncenter" width="302"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MAJHGAON-Kailash-3-1.jpg"

alt="" width="302" height="400" /> मृत कैलाश पूर्ति का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-panchayat-samiti-members-meeting-in-the-block-committee-formed/">चक्रधरपुर

: ब्लॉक में पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक, समिति का हुआ गठन
पांच दिनों से परिजन सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण खोजबीन में लगे हुए थे. शुक्रवार को झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र के कांटाबिला घाट के समीप कैलाश पूर्ति का सड़ा-गला शव नदी के किनारे मिला. कैलाश पूर्ति का शव मिलने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे. परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया. घटना की जानकारी मझगांव पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. जबकि शव बरामद होने के बाद भी पुलिस ने पोस्टपार्टम नहीं करवाया. कैलाश पूर्ति का शव मिलने के बाद गांव में मातम छा गया है.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही