Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : वन विभाग ने जब्त की हजारों रुपये की अवैध लकड़ी

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के खड़पोस गांव में वन विभाग ने हजारों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की है. शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना पर वन विभाग द्वारा खड़पोस में छापामारी कर लावारिस हालात में पड़े साल एवं सागवान के बोटे व पटरा जब्त कर लिया. बरामद अवैध लकड़ी को वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर और पिकअप वैन से हाट गम्हरिया वन कार्यालय ले गए, लकड़ी माफिया धड़ल्ले से क्षेत्र के जंगल में अवैध कटाई कर खड़पोस गांव में लकड़ी का अवैध कारोबार करते हैं. इससे पूर्व भी वन विभाग की टीम वहां पर छापामारी कर लाखों रुपए की लकड़ी बरामद कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-development-officer-held-a-review-meeting-with-panchayat-secretary-and-village-employment-servants/">मुसाबनी

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सेवकों संग की समीक्षा बैठक

लगातार कार्रवाई के बाद भी लकड़ी माफिया बाज नहीं आ रहे हैं

लगातार कार्रवाई के बाद भी लकड़ी माफिया अवैध लकड़ी कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं. वन विभाग की टीम ने बचे खुचे लकड़ी को गांव के ही जिम्मेदार व्यक्ति के जिम्मे दे दिया है. जप्ति की प्रक्रिया में मझगांव के वनरक्षी मकर सिंह मुंडा, भरत कुमार बोदरा, सब इंस्पेक्टर प्रशांत गौरव, एएसआई समीरुल जमा, एएसआई दया शंकर पांडे, समीर बोदरा, लखन मुंडा, अरविंद कुमार टोपनो, सुभाष कुमार नायक, सजीत चिरिया आदि वन कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही