Search

मझगांव : कासिम गोड़ा में डीप बोरिंग योजना का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के मझगांव पंचायत अंतर्गत कासिम गोड़ा में विधायक निधि से डीप बोरिंग किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों मं खुशी है. शुक्रवार को बोरिंग का कार्य शुरू हुआ. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के 15 सुत्री सह वरीय सदस्य दिलवर हुसैन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, बीससूत्री सदस्य धर्नुजय तिरिया, मझगांव मुखिया मधु धान, उप प्रमुख शबनम प्रवीन, मुजाहिद अहमद समेत अन्य उपस्थित थे. दिलवर हुसैन ने कहा कि कासिम गोड़ा क्षेत्र में बड़ी आबादी को पेयजल की दिक्कत हो रही थी. बीते दिनों मझगांव विधायक निरल पूर्ति के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पेयजल की समस्या से अवगत कराया था. इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक ने अपने निधि से डीप बोरिंग कराने का आदेश दिया था. उसी के तहत डीप बोरिंग का आज शुभारंभ किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-surrounded-the-education-department-office/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव

लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी

बोरिंग हो जाने से स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या से लगभग छुटकारा मिल जाएगा. बस्ती में 300 से अधिक परिवार रहते है, सभी घर पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीण जलापूर्ति योजना का पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच पा रहा था. उन्होंने कहा कि विधायक जनहित के हर काम को प्राथमिकता के साथ पूरा करते हैं. रोड, पेयजल, नाली, चेक डैम, सोलर जल मीनार, सोलर लाइट आदि जगह-जगह विधायक निधि से लगाया गया है. जिससे लोगों को सुविधा अधिक से अधिक मिल सके. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा,बीस सूत्री सदस्य धर्नुजय तिरिया, दिलबर हुसैन, मुखिया मधु धान, मुजाहिद अहमद, अंजर हुसैन, जानेआलम, जगमोहन पिंगुवा, फैय्याज अहमद,एहतेशाम, शकील अहमद, जाकीर हुसैन, तसलीम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp