Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर चार मवेशियों की मौत

Majhgaon (Md Wasi) : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दिकुबालकांड गांव में मंगलवार को 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आकर दो किसानों के चार मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पीड़ित किसान श्रीधर दौड़ाई व बुधराम दौड़ाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 9 उनके बैल सुबह-सुबह हल जोत कर घास चर रहे थे. उसी दौरान मैदान के ऊपर से गुजरा हाई टेंशन बिजली का तार अचानक गिर गया. चारों बैल की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. किसानों ने बताया कि उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कृषि के लिए बैल की खरीदारी की थी. दो जोड़ी बैल की लागत उन्हें लगभग 80 हजार रुपए आई थी. बैल के मारे जाने से उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. अब चिंता यह है कि दुबारा इतनी बड़ी रकम कहां से व्यवस्था करें और कृषि में लगाएं. उन्होंने बताया कि अगर किसी तरह की मदद नहीं मिलती है तो उनका परिवार आने वाले समय में भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा. मवेशी मालिक ने बिजली विभाग से मुआवजा की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-development-council-will-conduct-a-survey-of-bhojpuri-speaking-families/">जमशेदपुर

: भोजपुरी भाषी परिवार का सर्वे कराएगी विकास परिषद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही