Search

 
 
 

मझगांव : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चार यक्ष्मा रोगी को लिया गया गोद

 
Majhgaon (Md Wasi) : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डॉ कलुण्डिया के सौजन्य से प्रखंड के चार यक्ष्मा रोगी को गोद लिया गया. इसके तहत उन रोगियों को एक माह का पोषाहार दिया गया. सभी ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. डॉ कलुण्डिया ने जिला व प्रखंड के संपन्न व्यक्ति व संस्थाओं से अपील की है कि वे आगे बढ़कर आए और यक्ष्मा रोगियों को पोषाहार उपलब्ध कराएं. उन्होंने बताया कि यक्ष्मा रोगी का जब इलाज चलता है तबतक उन्हें भरपूर पौष्टिक आहार की जरूरत होती है, तभी उन्हें जल्द रोग से मुक्ति मिल सकती है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर-राउरकेला">https://lagatar.in/direct-collision-of-two-bikes-on-manoharpur-rourkela-main-road-four-injured/">मनोहरपुर-राउरकेला

मुख्य मार्ग पर दो बाइक की सीधी भिडंत, चार घायल

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होते ही मनुष्य होता है रोग से ग्रसित

वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर सनातन चातार ने कहा कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है. प्रयास करने पर निश्चित रूप से भारत टीबी मुक्त देश बन जाएगा. उन्होंने कहा कि अब तक अच्छा कार्य हुआ है. इसे और अच्छा करने की जरूरत है. कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों के शरीर में टीबी का संक्रमण है. रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होते ही मनुष्य टीबी से ग्रसित हो जाता है. लोगों को जागरूक करने की जरुरत है. मौके पर जिला के मलेरिया विभागृ के भारती मिंज, प्रभारी डाक्टर सनातन चातार, बड़ाबाबु सागर कुमार झा, नसीब पिंगुवा बलदेव सरदार, राम आदि यक्ष्मा विभाग के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही